राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के बाद आज नए मुख्यमंत्रियों की शपथ ग्रहण का दिन है। सबसे पहले राजस्थान के सीएम के रूप में अशोक गहलोत और उनके साथ डिप्टी सीएम के रूप में सचिन पायलट ने शपथ ली तो अब कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का जिम्मा संभाल लिया है।