#IPL11 के 22वें बेहद रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स इलेवन ने दिल्ली डेयरडेविल्स को चार रन से मात दे दी। दिल्ली के होम ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में सभी को दिल्ली की जीत की उम्मीद थी। दिल्ली के गेंदबाजों ने पंजाब को सिर्फ 143 रन पर रोक कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। जवाब में दिल्ली की बल्लेबाजी में कई उतार चढ़ाव आए और सबसे रोमांचक रहे आखिरी दो ओवर। आखिरी गेंद पर दिल्ली को जीत के लिए पांच रन की जरूरत थी, बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने गेंद हवा में जरूर मारी पर वो उसे बाउंड्री के बाहर भेजने में नाकामयाब रहे और फिंच ने उनका कैच पकड़ लिया। दिल्ली की पांच मैचों में ये चौथी हार रही जबकि पंजाब इस जीत के साथ नंबर वन टीम बन गई है।