मेरठ के सदर बाजार थाना इलाके में स्थित सैनिक हॉस्पिटल में तेंदुआ दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया। तेंदुआ देखे जाने के बाद हॉस्पिटल में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। हॉस्पिटल में तेंदुआ की सूचना के बाद वन विभाग की टीम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया।