फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नई बाजार में हथियार लहराकर दहशत फैलाने का आरोप, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Wed, 08 Jul 2026 06:31 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सारण जिला मुख्यालय स्थित छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार अहीर टोली में कथित तौर पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने और इलाके का माहौल बिगाड़ने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरेंद्र अहीर ने भगवान बाजार थानाध्यक्ष को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 7 जुलाई की रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच नई बाजार अहीर टोली निवासी रंजन राय के घर के समीप दो लोगों ने कथित रूप से पिस्टल और रिवॉल्वर लहराकर करीब एक घंटे तक हंगामा किया। आरोप है कि इस दौरान पूरे मोहल्ले में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया तथा सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। घटना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

पढ़ें: पटना से 4 शहरों तक RRTS, एम्स विस्तार और 3 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी; कैबिनेट की बड़ी सौगात आवेदन में कहा गया है कि घटना से कुछ घंटे पहले नई बाजार स्थित एक होटल के पास दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी विवाद के बाद रंजन राय के घर के पास पहुंचकर हथियारों का प्रदर्शन किया गया। शिकायतकर्ता ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता का दावा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। उनका कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर घटना की सत्यता की पुष्टि की जा सकती है। इस मामले की प्रतिलिपि सारण के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी और सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी भेजी गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें