फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohini Acharya: कौन हैं संजय-रमीज...जिन पर रोहिणी आचार्य ने लगाया संगीन आरोप? | Tejashwi | Sanjay | Rameez

Video Updated Sun, 16 Nov 2025 12:54 PM IST

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, देश के भूतपूर्व रेल मंत्री और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बहुत दिन नहीं हुए, जब लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से निकल बाहर किया था। अब उनकी सबसे चर्चित बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान करते हुए परिवार से भी दामन छुड़ा लिया है। रोहिणी आचार्य तब सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी, जब उन्होंने अपने पिता को किडनी दान कर उनकी जान बचाई थी। पाटलिपुत्र की सांसद चुनी गई लालू प्रसाद यादव की पहली बेटी मीसा भारती हैं। निशा के बाद रोहिणी आचार्य हैं। रोहिणी आचार्य की शादी तो बिहार में हुई है, लेकिन वह सपरिवार सिंगापुर में रहती हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जब किडनी खराब हो गई, तो प्रत्यारोपण के लिए दाता की खोज शुरू हुई थी। बाद में रोहिणी आचार्य ने पिता को सिंगापुर बुला लिया। वहां अपनी एक किडनी पिता को देखकर उनकी जान बचाई। दिसंबर 2022 में ऑपरेशन के बाद कुछ समय तक लालू सिंगापुर में रहे और फिर उसके बाद दिल्ली में बेटी मीसा भारती के पास। किडनी देने वाली बेटी को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों में बहुत जबरदस्त सकारात्मक माहौल था। लोकसभा चुनाव 2024 में सक्रिय हुए लालू प्रसाद यादव ने बेटी रोहिणी आचार्य को सारण में भारतीय जनता पार्टी के राजीव प्रताप रूडी के सामने टिकट दिया। रोहिणी ने बिहार में  रहकर अपने क्षेत्र में जबरदस्त प्रचार भी किया, लेकिन जीत नहीं सकीं। इसके बाद वह सिंगापुर लौट गई थीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें