फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohini Acharya: 'जयचंदों को परिणाम चुकाना पड़ेगा' फिर तेज प्रताप यादव के निशाने पर संजय यादव

रोहिणी आचार्या के परिवार और पार्टी छोड़ने के बयान के बाद तेज प्रताप यादव भड़क गये थे और उसी दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि हमारी बहन का जो अपमान करेगा उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा। आज फिर उन्होंने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हम किसी भी हालत में अपनी बहन का अपमान बर्दास्त नहीं करेंगे, जयचंदो को इस दुर्व्यवहार का परिणाम जरूर चुकाना पड़ेगा! तेज प्रताप ने  सोशल मीडिया पर लिखा है कि हमारी रोहिणी दीदी के साथ जो दुर्वयवहार जयचंदों के द्वारा किया गया, इस घटना ने दिल को झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हालत में असहनीय है।सुन लो जयचंदों, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ़ नहीं करेगी। इससे पहले तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि हमारी बहन का जो अपमान करेगा उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा। रोहिणी दीदी जो बात कह रही है, वह अपनी जगह बिल्कुल सही कह रही हैं। एक मां होने के नाते, एक महिला होने के नाते, एक बहन होने के नाते उन्होंने जो सराहनीय काम उन्होंने किया है, वह शायद ही कोई बेटी या कोई बहन या कोई मां कर सकती है। यह हमारे लिए और सभी महिलाओं के लिए ये पूरे तरीके से ये पूजनीय हैं और सदैव इनकी चर्चा कि जाएगी। यह एक इतिहास रहेगा और इतिहास के पन्नों में मेरी बहन का नाम सुनहरे पन्नों में रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें