बीजेपी के सभी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बिहार की राजधानी पटना (Patna) के ज्ञान भवन में आयोजित की गई. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शनिवार को इस बैठक का उद्घाटन किया. . इस दौरान उन्होंने बीजेपी के नेताओं को कई नए टास्क दिये और देश भर में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ अभियान चलाने की बात कही. बीजेपी के सभी सात मोर्चों के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में देश भर से लगभग बीजेपी के 750 नेता पटना पहुंचे हैं