'एनिमल फार्म' और '1984' जैसी डायस्टोपियन क्लासिक्स के लेखक जॉर्ज ऑरवेल का जन्म बिहार के मोतिहारी में हुआ था। मोतिहारी के जिस घर में 1903 में ऑरवेल का जन्म हुआ था, वो अब उपेक्षा का शिकार है। आवारा जनवरों को इलाके में घूमते देखा जा सकता है। इन्हें परिसर में घुसने से रोकने के लिए लगाया गया लोहे का गेट भी ढीला हो चुका है और बस किसी तरह टिका हुआ है।