फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर फेंके गए; तीन लोग गंभीर घायल

Fri, 13 Feb 2026 08:18 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहनौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, सहनौरा गांव में जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

पढ़ें: क्रिकेट की पिच से परीक्षा हॉल तक: वैभव सूर्यवंशी देंगे 10वीं की परीक्षा; क्रिकेटर का एडमिट कार्ड हुआ जारी मारपीट की पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते और ईंट-पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एनटीपीसी थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कुमार प्रजापति ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और लाठी-डंडे चलने की सूचना मिली है। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें