फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नेशनल हाइवे पर सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Updated Sat, 26 Apr 2025 04:52 PM IST

वैशाली जिले से होकर गुजरने वाले हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलट गई, जिसके बाद कार पलटी मारते हुए दूसरी लेन में जाकर एक बाइक सवार पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। मृतक बाइक सवार व्यक्ति की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी रामजतन सिंह के पुत्र कौशल किशोर सिंह बताए गए तो कार सवार मृतक युवक की पहचान हाजीपुर स्टेशन रोड निवासी मनोज पासवान के 22 वर्षीय पुत्र विशाल उर्फ गोलू बताया गया है।

यह भी पढ़ें: तीन छात्राओं की ऐसी पिटाई किया, तीनों बेहोश हो गईं...एक की तो हालत गंभीर हो गई

मिली जानकारी के अनुसार, गोलू कार सवार होकर सराय की तरफ जा रहा था। तभी हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच-22 के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर कार पलट गई। कार पलटते हुए दूसरे लेन में जाकर एक बाइक सवार पर पलट गई, जिससे बाइक सवार अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह की मौत हो गई। बताया गया कि कोर्ट में आज विधि संघ का चुनाव हो रहा है, जिसमें कौशल किशोर सिंह अपने घर से बाइक सवार होकर वोट डालने हाजीपुर कोर्ट आ रहे थे। तभी यह घटना घट गई। दोनों की मौत के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें: मकई के खेत में मिला 65 साल के व्यक्ति का शव, सिर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तो पुलिस कागज़ी कार्रवाई के बाद दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम कराने में लगी हुई है। इस संबंध में काजीपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि एकरा ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर कार पलट गई। कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति और कार चालक दोनों की मौत हो गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें