फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रंगदारी नहीं देने पर हथियारबंद अपराधियों ने युवक को जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 20 Feb 2026 07:43 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र के खालसा चौक पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इस घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि युवक हाजीपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खालसा चौक पर लगभग एक दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की वजह से सड़क पर लगा जाम
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि युवक के हाथ में भी हथियार था। हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर इस घटना को अंजाम दिया गया, जिसके कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया। भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

स्थानीय लोगों ने युवक को अस्पताल में कराया भर्ती
मारपीट खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घायल की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है। इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। चौक के आसपास स्थित दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

ये भी पढ़ें: बिहार में मोडीफाइड ‘डीजे गाड़ियों’ पर लगेगी रोक, मंत्री ने विधान परिषद में दी जानकारी

'रंगदारी ना देने पर युवकों ने किया हमला'
पीड़ित गौरव कुमार ने बताया कि वह हाजीपुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खालसा चौक पर उसे रोककर रंगदारी की मांग की गई। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। उसने बताया कि हमलावरों के हाथ में हथियार थे। गौरव ने कहा कि वह कुछ युवकों के नाम जानता है और सभी को चेहरे से पहचानता है। पुलिस घायल से पूछताछ कर रही है। वहीं स्थानीय थाने की पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें