फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ऐतिहासिक स्थलों के पास बने होटलों में मचा हड़कंप, कई लड़के और लड़कियां गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Updated Sat, 03 May 2025 11:09 PM IST

वैशाली थाना क्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल क्षेत्र में बने होटलों में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 15-16   लड़कियां एवं युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। पुलिस ने तीन मकान में छापेमारी कर होटल के नाम पर चल रहे देह व्यापार का धंधे का खुलासा किया है।

यह खबर भी पढ़िए -Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये हाईटेक PMCH का किया लोकार्पण, पहले फेज में 1117 बेड से हुई शुरुआत

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि वैशाली के ऐतिहासिक स्थलों अभिषेक पुष्करनी एवं विश्व शांति स्तूप के समीप बने कई होटलों में चल रहे देह व्यापार के धंधे की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही एसपी ललित मोहन शर्मा ने एक विशेष टीम गठित किया और शांति स्तूप के पास स्थित होटलों में छापेमारी की। इस दौरान पर्यटक स्थल के समीप होटलों में देह व्यापार का बड़ा रैकेट वर्षों से चलने की जानकारी पुलिस को मिली।

यह खबर भी पढ़ें -Bihar news: केंद्रीय मंत्री बोले- आतंकवादी और उनके आका को मिलेगी बड़ी सजा, पीएम मोदी ने दी सेना को खुली छूट

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है इसलिए एसपी ने गठित टीम ने छापेमारी शुरू की। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर 2 गोपाल मंडल के नेतृत्व में आधा दर्जन थानों की पुलिस के साथ छापेमारी की, जहां तीन होटलों में देह व्यापार का गंदा खेल खेला जा रहा था। पुलिस टीम ने मौके से 15-16 लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है, जबकि होटल संचालक सहित कई पुरुषो को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है की होटलों के हर कमरे से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान के अलावा लगभग 20 मोबाईल और 40 हजार से अधिक रुपये भी बरामद किये गये हैं।

 पुलिस टीम ने जहां यह कार्रवाई की है, वहीं कुछ दूरी पर ऐतिहासिक अभिषेक पुष्करनी, विश्व शांति स्तूप है जबकि पास में ही साढ़े पांच सौ करोड़ की लागत से बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण कार्य हो रहा है। ऐसे में ऐतिहासिक धरोहर को कलंकित करने वाले लोगो पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। डीएसपी गोपाल मंडल के नेतृत्व मे हुई छापेमारी में लालगंज इंस्पेक्टर कृष्णानंद झा, एसेल्फ टीम इच्छा यादव करताहा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, सराय थाना मणि भूषण पटेल, बेलसर थानाध्यक्ष सुमित कुमार, प्रीति प्रिया, नीतू कुमारी सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष बल भी थे। वही होटल संचालक मनीष सहनी, मधु साहनी, सुधु सहनी एव गुड्डू महतो एवं अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।   पुलिस गिरफ्तार कर ली जाती होटल से युवती को- फोटो : credit  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें