फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सरकारी गाड़ी से टच हुई बाइक तो भड़क गए BDO, युवक पर कर दी थप्पड़ों की बरसात, वीडियो वायरल

Mon, 16 Feb 2026 10:17 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

वैशाली जिले के महनार प्रखंड से एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महनार बाजार में एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सड़क पर खड़े युवक पर कई थप्पड़ मार रहे हैं।

गाड़ी टच होने पर भड़के BDO
घटना के अनुसार, महनार बाजार में ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हुई थी। इसी दौरान एक युवक अपनी मोटरसाइकिल सड़क के बीचों-बीच खड़ा था, और प्रखंड विकास पदाधिकारी की सरकारी गाड़ी उससे हल्का सा टकरा गई। इसके बाद अधिकारी गाड़ी से नीचे उतरकर युवक के साथ विवाद में उलझ गए।

बार-बार माफी मांगता रहा युवक लेकिन नहीं माने अफसर
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक बार-बार माफी मांग रहा है और अपने पैर पकड़कर अधिकारियों से क्षमा याचना कर रहा है, लेकिन अधिकारी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। अधिकारी ने युवक पर एक-दो नहीं, बल्कि कई थप्पड़ मार दिए।

ये भी पढ़ें: पूर्व के विवाद को लेकर बदमाशों ने युवक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

जिला प्रशासन ने दिया जांच का आदेश
मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और वायरल हो गया। अभी तक इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें