फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बस किराए को लेकर महिला होमगार्ड ने जमकर किया बवाल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Sun, 08 Mar 2026 12:10 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

वैशाली जिले के महुआ से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां बस के किराए को लेकर सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर–महुआ मुख्य मार्ग पर ड्यूटी से लौट रही होमगार्ड की दो महिला जवानों का बस के कंडक्टर और चालक से किराए को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने तूल पकड़ लिया और बस को महुआ थाने के मुख्य गेट के पास रोक दिया गया।

बस चालक से बहस करती दिखी महिला होमगार्ड
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला होमगार्ड जवान बस चालक और कंडक्टर से सड़क पर ही तू-तू मैं-मैं करने लगीं। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला जवान बस चालक से तीखी बहस कर रही हैं। पुलिस ने शांत कराया मामला
मामले की जानकारी मिलते ही महुआ थाना से एक महिला दरोगा और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया और महिला होमगार्ड जवानों को समझाकर थाना ले गई। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस पुलिस कर्मी पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसने ही बीच सड़क पर बस के किराए को लेकर तमाशा शुरू कर दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: गुजरात में टेक्सटाइल कंपनी में करंट लगने से सुपरवाइजर की मौत, परिजनों ने मांगा मुआवजा

SP ने दिया जांच का आदेश
इस मामले पर वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि होमगार्ड की दो महिला जवानों और बस कर्मियों के बीच किराए को लेकर विवाद हुआ था। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें