फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : लड़की को लेकर बाइक से भाग रहा था, लोगों ने घेरा और बीच बाजार जमकर धुना; खुला प्रेम-प्रसंग

Sun, 01 Mar 2026 02:23 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

वैशाली जिले के गोरौल चौक स्थित गंज हाट के पास प्रेमिका को लेकर भाग रहे एक युवक को लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद चौक पर भारी भीड़ जुट गई और बीच बाजार काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। बताया गया कि युवती को लेकर भागने की जानकारी उसके परिजनों को मिल गई थी। इसके बाद परिवार के लोग तुरंत सक्रिय हुए और घर से कुछ ही दूरी पर गोरौल चौक के पास दोनों को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रेमी-प्रेमिका बाइक से भाग रहे थे। पीछा करते हुए परिजनों ने उन्हें गंज हाट के निकट धर दबोचा। इस दौरान सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। कहासुनी के बाद भीड़ उग्र हो गई और युवक की पिटाई शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अवर निरीक्षक राहुल कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों युवकों को सुरक्षित थाने ले गए। पकड़े गए युवकों की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा गांव निवासी अमित कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अमित की मौसी युवती के गांव में रहती है, जिसके कारण उसका वहां आना-जाना था। आरोप है कि दोनों बेलसर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी की नीयत से भगाकर ले जा रहे थे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है, जबकि दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने में रखा गया है। उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें