फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मस्जिद में गूंजा पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत की सेना जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

Fri, 09 May 2025 07:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा

सहरसा जिले में शहरी क्षेत्र के इस्लामिया चौक पर स्थित जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ अदा के बाद भारतीय सेना जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे अचानक गूंजने लगे। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद लोगों को जानकारी मिली कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश की सेना के प्रति आभार जताते पाकिस्तान को बर्बाद करने की मांग कर रहे थे। 

नमाजियों ने देशभक्ति की मिसाल पेश करते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। नमाजियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ लोगों ने एकता और अखंडता का पैगाम दिया।

यह भी पढ़ें: महिला डांसर के साथ छेड़छाड़ के बाद चाकूबाजी, तीन गंभीर घायलों का DMCH में इलाज जारी

अल्लाह से मांगी देश की हिफाजत का दुआ
शुक्रवार को मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहले नमाज अदा की। उसके बाद देश की हिफाजत के लिए दुआ की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश की सलामती, फौज की हिफाजत और भारत की विजय के लिए अल्लाह से विशेष दुआ की, जिसके बाद मस्जिद से बाहर निकलकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

यह भी पढ़ें:  बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे देखिये अपना परिणाम

स्थानीय निवासी सह जदयू नेता मो. मोईउद्दीन राइन ने कहा कि जुम्मे की नमाज़ का खास महत्व है। आज की नमाज़ देश की हिफाजत और सेना के लिए अदा की गई है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति जो बनी तो उसमें भारत विजई हो और भारतीय सेना का मनोबल बढ़ा रहे। नमाजियों ने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकतों को देखते हुए अब वक्त आ गया है कि उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। यह देश सिर्फ एक मज़हब ओर धर्म का नहीं है, बल्कि सभी धर्मों का है। भारत और भारतीय सेना के पक्ष में सभी एक साथ खड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें