फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : नाना ने कहा-सुधार दो, थाने में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Sat, 04 Jul 2026 04:18 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर देशभर में पुलिस की कार्यशैली पर बहस के बीच बिहार के मधेपुरा से पुलिस की कार्रवाई का एक और वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सिंहेश्वर थाना परिसर के अंदर एक युवक की लाठी से पिटाई होती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि युवक को उसके नाना ही चोरी की आदत छुड़ाने और सुधार की उम्मीद में पुलिस के हवाले करके गए थे। अब वीडियो वायरल होने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। थाना परिसर में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल वायरल वीडियो मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना का बताया जा रहा है। वीडियो में सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एक युवक की लाठी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना थाना परिसर में महिला हाजत के सामने हुई थी। वीडियो में युवक दर्द से चिल्लाता हुआ भी सुनाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना है। पिटाई का शिकार युवक की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी मो. सोहैल के रूप में हुई है। नाना ने सुधार की उम्मीद में पुलिस को सौंपा था सोहैल के नाना मो. युनुस ने बताया कि उनका नाती लंबे समय से छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं में शामिल रहता था। वह कभी किसी दुकान से मिठाई तो कभी किसी के घर से सामान चोरी कर लेता था। उसकी हरकतों से पूरा परिवार परेशान था। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले मिठाई चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। जब वे थाना पहुंचे तो उन्होंने खुद थानाध्यक्ष से कहा था कि उसे डांट-फटकार लगाकर सुधारने का प्रयास किया जाए। उनका कहना है कि थाना से लौटने के बाद सोहैल के व्यवहार में बदलाव आया है। उन्होंने यह भी बताया कि सोहैल की हरकतों से परेशान होकर उसके पिता कुछ महीने पहले घर छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने क्या कहा सिंहेश्वर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि संबंधित युवक के खिलाफ लगातार चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। उसे पहले भी कई बार समझाया गया था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। एएसपी बोले- मामले की जांच जारी पूरे मामले पर एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित युवक को उसके अभिभावक स्वयं थाना लेकर आए थे। युवक पहले भी कई बार चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है और उसकी गतिविधियों से परिजन भी परेशान थे। एएसपी ने कहा कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें