फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नदी तक पहुंचने के लिए दोनों तरफ सड़क, पार करने के लिए पुल नहीं; बिहार पुलिस की तैरती गाड़ी ने खोली पोल

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Updated Thu, 27 Mar 2025 04:11 PM IST

औरंगाबाद जिले में इस जगह पर पुलिस के लिए जाना नाकों चने चबाना के बराबर है। इसकी वजह भी हैरान करने वाली है। वजह जानने के पहले सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की स्क्रीन शॉट तस्वीर को देख लीजिए।

वीडियो और तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि पुलिस का वाहन नदी में फंसा हुआ है और उसे ट्रैक्टर से निकाला जा रहा है। माना जा रहा है कि पुलिस वाहन पर सवार पुलिसवालों को शायद इस बात का अंदाजा होगा कि नदी छिछली है और उनका वाहन आसानी से नदी को पार कर जाएगा। लेकिन उनका अंदाजा गलत निकला और नदी थोड़ी गहरी और पानी के अंदर का बालू भी शायद थोड़ी दलदली निकला। इसी वजह से पुलिस का वाहन नदी में फंस गया और उसे नदी से निकालने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर पुलिस का वाहन नदी से बाहर आया।

यह भी पढ़ें: अब वाटर प्यूरिफायर मशीन में आग, पटना के बड़े कॉलेज में अफरातफरी, अग्निशमन की पांच गाड़ियां पहुंचीं

पड़ताल में पता चला कि पौथू थाना क्षेत्र का है यह वीडियो
हालांकि, हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन इस वीडियो ने हमारी उत्सुकता बढ़ा दी। हमने जानना चाहा कि आखिर यह वायरल वीडियो कहां का है। वायरल वीडियो की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो बिहार के औरंगाबाद के रफीगंज प्रखंड में पौथू थाना क्षेत्र के भेंटनियां गांव के पास मदार नदी का है और पुलिस का वाहन भी पौथू थाना का ही है। यह भी पता चला कि यह वीडियो पांच-सात दिन पहले का है।

यह भी पढ़ें: बालिग होते ही रचाई मेहंदी, शादी के कुछ समय गुजरे तो मांगा जाने लगा और पैसा; 11 महीने बाद लटकी मिली

इस कारण नदी में फंसा पुलिस वाहन
मामले में पुलिस वाहन के नदी में फंसने के कारणों की पड़ताल के दौरान पता चला कि मदार नदी में भेंटनियां गांव के इस पार और उस पार तो आवागमन के लिए सड़क बनी हुई है। लेकिन नदी पर पुल नहीं बना है। लिहाजा सड़क होने के बावजूद आवागमन सुगम नहीं बल्कि दुर्गम है। इस कारण इलाके के ग्रामीणों के साथ-साथ ही पूरे भेंटनियां पंचायत वासियों को भी आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सूखे दिनों में तो इलाके के लोग नदी पार कर काम चला लेते हैं। लेकिन बरसात के दिनों में नदी में बाढ़ आने पर उनकी परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और नांव का भी सहारा लेना पड़ता है। यहां आने के मामले में पौथू पुलिस का भी यही हाल है। संभवतः इस इलाके से कोई मामला आने पर ही पौथू थाना की पुलिस इधर जाना मुनासिब समझती है। किसी ऐसे ही मामले में जाने के दौरान पुलिस का वाहन मदार नदी में फंस गया।

यह भी पढ़ें: 100 साल पुराने पटना संग्रहालय में जोर का धमाका, आग से बचाने वाला पुराना सिलेंडर फटा, शीशे चकनाचूर

पहले भी मदार नदी में फंसा है पुलिस वाहन
ग्रामीणों ने बताया कि किसी खास परिस्थिति में ही पौथू थाना की पुलिस इधर पहुंचती है और नतीजा यह होता है कि मदार नदी में पुलिस की गाड़ी जब तब फंस जाती है। लोगों ने बताया कि पौथू थाना के पुलिस वाहन का मदार नदी में फंसना कोई नया मामला नहीं है। बल्कि इसके पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है।

इलाके के लोगों को मदार नदी पर पुल नहीं बनने को लेकर नेताओं से कुछ ज्यादा ही रंज है। नेताओं के खिलाफ आक्रोश जताते हुए लोग कहते हैं कि फिर से विधानसभा चुनाव का समय आ रहा है। फिर यहां बड़े-बड़े टोपी वाले नेता आएंगे, लंबे-लंबे वादे करेंगे। इनके बहकावे में लोग आ भी जाएंगे। अपना कीमती वोट भी दे देंगे और नेताजी जीतकर विधानसभा में भी चले जाएंगे। इसके बाद नेताजी अपने परिवार में सीमित रह जाएंगे और इलाके में विकास जीरो रह जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार के बिहार विधानसभा के चुनाव में हमें ऐसे नेता की तलाश रहेगी, जो जात-जमात नहीं देखे। बल्कि हमारी समस्याओं को देखे और मदार नदी पर पुल बनवाए। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें