फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दिनदहाड़े फायरिंग से दहला ताजपुर, युवक की गोली मारकर हत्या; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Sun, 08 Feb 2026 07:53 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसही-भिंडी दर्जीनिया चौर के पास बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एनएच-28 को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मृतक की पहचान मिर्जापुर निवासी पलटन सहनी के 32 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि गणेश कुमार एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य भी करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग की, जिसमें गणेश कुमार को गोली लगी और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी यादव की ताजपोशी होते ही वैशाली में RJD को लगा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा
घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात से अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। वहीं, भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच, हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर सख्त रोक लगाने की मांग की है। पुलिस ने जाम हटाने के लिए लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें