फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमानत के पैसे के विवाद में कोर्ट मुंशी की हत्या, 36 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; दो आरोपी अब भी फरार

Wed, 04 Feb 2026 09:56 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

बिहार के कमतौल थाना क्षेत्र के कोटपट्टी गांव में 2 फरवरी की शाम कोर्ट के मुंशी हरिशंकर शर्मा उर्फ बिजली की घर में घुसकर की गई हत्या का दरभंगा पुलिस ने 36 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत WIT के पास से गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सभी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या में नामजद अभियुक्त अभिषेक कुमार गर्ग उर्फ आजाद ठाकुर, श्याम किशोर ठाकुर और विभा देवी को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ सहयोगी के रूप में नंदन कुमार उपाध्याय और विकास कुमार ठाकुर को भी पकड़ा गया है। वहीं, दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। ताबड़तोड़ 10 से 12 गोलियां दागीं
सीडीपीओ कमतौल ने बताया कि मृतक हरिशंकर शर्मा उर्फ बिजली कचहरी में वकील के सहायक (मुंशी) के रूप में कार्यरत थे। जमानत के पैसे के लेन-देन को लेकर उनका अभिषेक कुमार गर्ग से विवाद चल रहा था, जो इस हत्या का कारण बताया जा रहा है। आरोपियों ने हरिशंकर शर्मा के घर में घुसकर अलाव तापने के दौरान उन पर ताबड़तोड़ 10 से 12 गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, एक अतिरिक्त मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बाइक से भागते हुए दिखाई दिए थे। इस संबंध में एसडीपीओ-2 शुभेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार गर्ग उर्फ आजाद ठाकुर सहित पांच आरोपियों को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के WIT के पास स्थित अभिमन्यु कुमार के किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें