फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधुबनी में अपराधियों ने युवक को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों ने DSP को बनाया बंधक

Tue, 10 Feb 2026 03:27 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

मधुबनी जिले में एक बार फिर अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बाइक छीनने के दौरान अपराधियों ने महिंद्रा एजेंसी में कार्यरत एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर ब्लॉक अंतर्गत राघोपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान जय नारायण मंडल के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

इलाके में तनाव, सड़क जाम और पथराव
दिनदहाड़े वाहन एजेंसी कर्मी की हत्या के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया। अपराधियों द्वारा खुलेआम की गई इस वारदात से स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। हत्या की खबर मिलते ही आक्रोशित लोगों ने मधुबनी के रामपट्टी चौक को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क जाम के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन हालात और बिगड़ते चले गए।

डीएसपी सहित पुलिसकर्मी बंधक
आक्रोशित भीड़ ने रामपट्टी हाई स्कूल परिसर में डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मियों को कुछ समय के लिए बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही जिले के वरीय अधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।

ये भी पढ़ें:  भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को कोर्ट से मिली जमानत, जानें क्या है पूरा मामला?

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और पुलिस अपराध पर नियंत्रण पाने में असफल साबित हो रही है। दिनदहाड़े इस तरह की हत्या को लेकर लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें