फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: संजय सरावगी का लालू परिवार पर तीखा हमला, बोले- बिहार के माथे पर जंगलराज और अपराध का लगाया काला टीका

Thu, 15 Jan 2026 02:20 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

दरभंगा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू परिवार ने अपने शासनकाल में बिहार को जंगलराज और अपराध की छाया में धकेल कर राज्य के माथे पर काले कलंक का टीका लगाया है। बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भागलपुर दौरे से लौटने के बाद सीधे दरभंगा पहुंचे। यहां उन्होंने महारानी कामसुंदरी देवी के निधन के बाद कल्याणी निवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महारानी के निधन से एक युग का अंत हो गया है। इसके बाद संजय सरावगी जदयू के ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर जमकर निशाना साधा। संजय सरावगी ने कहा कि तेजस्वी यादव और पूरा लालू परिवार बिहार के माथे पर कलंक का टीका लगाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पहले इनके शासनकाल में बिहार को जंगलराज का दंश झेलना पड़ा और अब न्यायालय ने भी यह कहा है कि लालू यादव और उनका परिवार एक आपराधिक सिंडिकेट की तरह काम करता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी बार फिर इन्होंने बिहार के माथे पर काले कलंक का टीका लगाया है।

पढ़ें- छात्रा अपेक्षा की रहस्यमय मौत: शव के पोस्टमार्टम में गोली लगने का संदेह, परिजनों के बयान जांच के घेरे में; बताया क्या था? तेजस्वी यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 100 दिन बाद तेजस्वी यादव क्या बोलेंगे, यह बिहार की जनता पहले ही तय कर चुकी है। जनता ने उनकी बोलती बंद कर दी है और उन्हें बोलने लायक भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव 40 दिनों तक देश-विदेश घूमने के बाद बिहार लौटे हैं, जबकि नई विधानसभा के प्रथम सत्र में सभी विधायकों की उपस्थिति आवश्यक होती है। इसके बावजूद तेजस्वी यादव पहले ही दिन सदन से गायब रहे। इससे स्पष्ट होता है कि उन्हें न तो लोकतंत्र की चिंता है और न ही बिहार की जनता की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें