फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ‘तेजस्वी यादव इच्छाधारी नाग की तरह इच्छाधारी सनातनी हैं’, भू राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने कसा तंज

Wed, 02 Apr 2025 04:38 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री संजय सरावगी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी को ‘इच्छाधारी नाग’ की तरह ‘इच्छाधारी सनातनी’ बताया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी जहरीली बातों से पूरे समाज में जहर घोल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Lalu Yadav: राजद अध्यक्ष लालू की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली जाने पटना में जांच करवा रहे; जानें, क्या हुई परेशानी
 
तेजस्वी पर लगाया ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ का आरोप
मंत्री संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव सिर्फ मुसलमानों को बरगलाकर तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपने वोट बैंक को साधने के लिए धार्मिक आस्था का नाटक करते हैं और समाज में जहर फैलाने का काम करते हैं।
 
मंत्री सरावगी ने कुछ दिन पहले तेजस्वी यादव के दरभंगा दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने अहिल्या माता मंदिर में पूजा की, माथे पर तिलक लगाया, लेकिन इफ्तार में जाने से पहले उसे मिटाकर टोपी पहन ली। उन्होंने इसे ‘दोगलेपन की राजनीति’ करार दिया और कहा कि जनता अब ऐसे नेताओं को पहचान चुकी है और चुनाव में इनके फन को कुचलने का काम करेगी।

यह भी पढ़ें- Waqf Bill: नीतीश सरकार के मंत्री बोले- वक्फ की संपत्ति हड़पने की साजिश नहीं, गरीब अल्पसंख्यकों को मिलेगा न्याय
 
‘मुसलमानों के असली हितैषी नरेंद्र मोदी’
मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुसलमानों का असली हितैषी बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अल्पसंख्यकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि देश का विकास सभी वर्गों के साथ संभव है, लेकिन कुछ नेता केवल तुष्टीकरण की राजनीति कर समाज को बांटने में लगे हैं।
 
लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान बयान
यह बयान ऐसे समय आया है जब लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा चल रही है। मंत्री सरावगी ने कहा कि भाजपा तुष्टीकरण नहीं, बल्कि सबका विकास चाहती है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब जनता को ऐसे ‘इच्छाधारी’ नेताओं से सतर्क रहना होगा, जो अपने फायदे के लिए कभी सनातनी तो कभी सेक्युलर बनने का दिखावा करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें