बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नई एनडीए सरकार से अपनी पार्टी के लिए एक और मंत्री पद मांगा है। मांझी ने कहा कि मुझे महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद का ऑफर था, जिसे वो छोड़कर आए हैं। बिहार में एनडीए सरकार बनने के एक सप्ताह के भीतर जीतन राम मांझी के इन बयानों के बाद बिहार में सियासी हलचल बढ़ गई है।