फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: फ्लोर टेस्ट से पहले जीतन राम मांझी ने बढ़ाई नीतीश कुमार की टेंशन!

Fri, 02 Feb 2024 04:56 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

जीतन राम मांझी ने मंत्रिमंडल में एक और मंत्री पद की दावेदारी की है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी से अनिल कुमार सिंह को भी मंत्री बनाया जाए। जीतनराम मांझी ने कहा कि मंत्रिमंडल में निर्दलीय को मनचाहा विभाग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने अमित शाह, नीतीश कुमार और नित्यानंद राय सहित अन्य नेताओं से बात की है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे महागठबंधन के तरफ से सीएम का ऑफर मिला था, लेकिन मैने उसे ठुकरा दिया था। इसलिए मुझे मंत्रालय में दो सीट नहीं मिला तो यह मेरे साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी को पैसा और पद से नहीं तौला जा सकता है, इसलिए मैं एनडीए के साथ हूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें