कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरा चौक के पास National Highway 31 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत और दो दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। हादसे में एक बस और पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर हुई थी। सरकारी स्तर पर मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है। हालांकि विपक्ष ने इस राशि को बेहद कम बताते हुए मृतकों के लिए 5-5 लाख रुपये और घायलों के लिए 2-2 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।