नीतीश सरकार को 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। इन तमाम सियासी घटनाक्रमों के बीच कहा जा रहा है कि, बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले विपक्ष कोई बड़ा खेला कर सकता है। क्योंकि, नीतीश कुमार की इस सरकार से जीतन राम मांझी और चिराग पासवान नाराज चल रहे हैं। यहां तक की बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी तो जीतन राम मांझी को सीएम बनाने की मांग कर चुके हैं। यहां तक कि जीतन राम मांझी भी यह दावा कर चुके हैं कि उन्हें महागठबंधन की तरफ से भी सीएम बनने का ऑफर मिल चुका है। तो ऐसे में अब सवाल उठता है कि, क्या सच में फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में कोई खेला हो सकता हैं। क्या जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन भी नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं? बिहार में एक बार फिर से सियासी खेला के बीच मंत्री संतोष सुमन ने ट्वीट कर सियासी माहौल बढ़ा दिया हैं।