बिहार विधानसभा उपचुनाव में मोकामा और गोपालगंज दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ 'महागठबंधन' की ओर से RJD ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। महागठबंधन में जेडीयू एक बड़ी पार्टी है लेकिन उसे एक भी सीट नहीं मिली। RJD ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी उम्मीदवार होगी। इस सीट पर अनंत सिंह के आवास से हथियार और विस्फोटक की बरामदगी से संबंधित मामलों में दोष सिद्ध होने पर अयोग्यता के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं। वहीं, गोपालगंज सीट से मोहन गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों सीटों पर 3 नवंबर को चुनाव होने हैं जबकि 6 नवंबर को परिणाम आएगा।