फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

All About Nitin Nabin: जानिए भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के बारे में | BJP | Bihar Politics

Video Updated Sun, 14 Dec 2025 07:37 PM IST

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के दिग्गज नेताओं में एक नितिन नबीन को संगठन की जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक यह काम केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा संभाल रहे थे। लोकसभा चुनाव के बाद से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की तलाश शुरू हो गई थी। लेकिन, अब बिहार चुनाव में भाजपा की जीत के ठीक महीने बाद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्होंने भाजपा की कोर कमेटी ने संगठन पर मजबूत पकड़ रखने वाले नितिन नबीन को पार्टी की कमान सौंपी। नितिन वर्तमान में नीतीश सरकार पथ निर्माण विभाग और नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नितिन नवीन भाजपा के बड़े नेताओं से एक और जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरुआत करने वाले दिवंगत नबीन सिन्हा के बेटे हैं। 23 मई 1980 पटना में नितिन नवीन का जन्म हुआ है। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई। 2005 में पटना पश्चिम सीट से विधायक रहे 55 साल के नबीन सिन्हा का निधन दिल्ली में हो गया था। उस वक्त नितिन महज 26 साल के थे। भाजपा ने नितिन नबीन को अपने पिता की विरासत संभालेंगे के लिए कहा। लेकिन, शुरू में नितिन नहीं मानें। उनकी मां मीरा सिन्हा ने उन्हें समझाया तो वह मान गए। नितिन चुनावी मैदान में पटना पश्चिम उतरे। उपचुनाव में वह पहली बार जीते। इसके बाद से जो जीत का सिलसिला शुरू हुआ, वह आज तक जारी है। नितिन नबीन का कद संगठन में भी बड़ा है। इस बात का सबूत उन्हें अलग-अलग समय पर मिलने वाली जिम्मेदारी है। 2008 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा, का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी बनाया गया। 2010 से 2013 के बीच नितिन भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री बने। 2013 में वह IVLP कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिनों की अमेरिकी यात्रा पर गए।  इसके बाद 2016-2019 में वह भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बने। 2019 में ही उन्हें भाजपा ने सिक्किम राज्य का लोकसभा और विधानसभ चुनाव प्रभारी बना दिया। इसके बाद 2021 से 2024 के बीच नितिन छत्तीसगढ़ में सह-प्रभारी रहे। 2024 में छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव प्रभारी बने। जुलाई 2024 से अब तक वह छत्तीसगढ़ के राज्य प्रभारी के रूप में संगठन के दायित्व को देख रहे हैं। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें