फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADG Kundan Krishnan on Bihar Crime: बिहार में बढ़ते अपराध पर ADG कुंदन कृष्णन का बेतुका बयान

Thu, 17 Jul 2025 06:08 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

ADG Kundan Krishnan on Bihar Crime: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, जिसपर जमकर सियासत भी देखने को मिल रही है। इस बीच, बिहार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने राज्य में इन दिनों बढ़ रहे अपराध की घटनाओं पर अजीबो-गरीब बयान दिया है।

दरअसल, बिहार ADG कुंदन कृष्णन ने कहा कि, "हाल ही में पूरे बिहार में काफी हत्याएं हुई हैं। ज्यादातर हत्याएं अप्रैल, मई और जून के महीने में होती हैं। यह सिलसिला तब तक चलता रहता है जब तक बारिश नहीं आ जाती, क्योंकि ज्यादातर किसानों के पास काम नहीं होता और इसी दौरान अपराध बढ़ते हैं। बारिश के बाद किसान समुदाय के लोग व्यस्त हो जाते हैं और घटनाएं कम हो जाती हैं। इसलिए हमने इसी महीने एक नया सेल बनाया है।उस सेल का काम सभी पूर्व शूटरों, कॉन्ट्रैक्ट किलरों का डेटाबेस बनाना और उन पर नजर रखना होगा।"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें