भारत में ड्राइवर लेस कार यानी बिना ड्राइवर के चलनेवाली कारों पर फिलहाल पाबंदी है। पर दुनिया के कई ऐसे देश हैं तो बिना ड्राइवर के चलनेवाली कारों पर काफी प्रयोग कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक जगत में अपना बड़ा नाम रखनेवाली जापान की पैनासोनिक कंपनी ने इस ओर कदम बढ़ाते हुए खुद की ड्राइवर लेस कार लॉन्च की है। इस ड्राइवर लेस कार में दो लोगों के बैठने के लिए जगह है। पैनासोनिक ने बताया कि उनकी ड्राइवर लेस कार पेड़ों, दूसरी कारों और इंसानों में फर्क कर सकती है। अगर कोई अचानक कार के सामने आ जाए तो या तो कार रुक जाती है या फिर रास्ता बदल लेती है।