मौजमस्ती के लिए एक लड़की को नैनीताल लेकर आना सात युवकों को खासा महंगा पड़ गया। मौजमस्ती के चक्कर में युवक अब जेब में हैं।
रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद युवती दिल्ली के पांच और किच्छा के दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
प्रेमिका का अश्लील वीडियो लोगों में बांटा
साथ लाए थे युवती
कोर्ट में पेशी के बाद सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गुरुविंदर सिंह (27), बलकार सिंह (26) निवासी अंबेडकर नगर दक्षिणपुरी दिल्ली, सिमरन पाल सिंह (23) निवासी अमर कालोनी लाजपत नगर दिल्ली एक युवती को साथ लेकर माल रोड स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचे।
गेस्ट हाउस में इन युवकों के चार दोस्त आकाश बहल (26) निवासी लाजपत नगर दिल्ली, बलजीत सिंह (28), दमनप्रीत सिंह (26) निवासी प्रकाश मोहल्ला ईस्ट ओक लॉज लाजपतनगर दिल्ली हाल निवासी रामेश्वरपुर लालपुर किच्छा(ऊधमसिंहनगर) तथा गुरुजीत सिंह (25) निवासी रामेश्वरपुर लालपुर किच्छा पहले से ही मौजूद थे।
पढें, हैवान! कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरू
रविवार रात आए युवकों का सोमवार सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर युवती से विवाद हुआ। युवती का कहना था कि युवकों ने उसे धोखे में रखा है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने युवकों को तल्लीताल डांठ से गिरफ्तार कर लिया। बाद में युवती और युवकों का मेडिकल कराया गया।
पढें, महिलाओं से मंहत ने की 'द्विअर्थी' बातें, हंगामा
पुलिस ने सातों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, धारा 376 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल ब्रज भूषण दत्त जुयाल ने बताया कि युवती से पूछताछ की जा रही है उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।