फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: '10 हजार हो सकती है मरने वालों की तादाद'

Sat, 29 Jun 2013 06:43 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शनिवार को यह कहकर नया बवाल खड़ा कर दिया कि राज्य में आई आपदा में मरने वालों की तादाद 10,000 के पार पहुंच सकती है।
विज्ञापन


हालांकि, राज्य सरकार की ओर से अभी तक 1,000 लोगों का अधिकारिक आंकड़ा जारी किया गया है। कुंजवाल बारिश और बाढ़ से प्रभावित स्थानीय लोगों से मिली जानकारी बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा, 'कोई भी इस बारे में सटीक जानकारी नहीं दे सकता कि इस तबाही में कितने लोग मारे गए हैं, लेकिन आपदा प्रभावित इलाकों में दौरा करने के बाद और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मैं यह कह सकता हूं कि मरने वाले लोगों की तादाद 10,000 तक पहुंच सकती है।'
विज्ञापन


पढ़ें:- जंगल में दिखे 41 स्कूली बच्चों के शव

बीते 14 दिन में कुंजवाल ने दूसरी बार मरने वालों की तादाद के बारे में बयान दिया है। सप्ताह भर पहले उन्होंने दावा किया था कि इस तबाही में 5,000 लोग मारे गए हैं।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस बयान से राज्य सरकार के लिए दिक्कतें बढ़ सकती हैं, जो मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा हजार के करीब बता रही है।

राहुल पहुंचे शहीद के घर

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को उत्तराखंड में शहीद हुए वायुसेना के जवान अखिलेश सिंह के परिवार से मिलने अमेठी पहुंचे।

अखिलेश सिंह वायुसेना के उस विमान थे जो केदरनाथ में लकड़ियां पहुंचाकर वापस आते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और 20 लोग मारे गए। राहुल दिल्ली में बैठक के बाद सीधे अमेठी के लिए रवाना हुए और अखिलेश सिंह के गांव जगदीशपुर में उनके घर पहुंचे।
विज्ञापन


पढ़ें:- एक सैलाब आया...और सैंकड़ों अनाथ हो गए

वैज्ञानिक तरीके से बसाया जाएगा केदारनाथः बहुगुणा

उत्तराखंड में आई बाढ़ से तबाह हुए केदारनाथ घाटी को आधुनिक और वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी के आधार पर नए सिरे से बसाया और बनाया जाएगा।

राज्य के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि यहां जो नया शहर बनाया जाएगा, वह मंदिर के आसपास बस्ती की तरह नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास कोई निर्माण नहीं होगा। इसके अलावा जो लोग भविष्य में वहां जाएंगे, उन्हें इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें