फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सैलाब आया...और सैकड़ों अनाथ हो गए

Sat, 29 Jun 2013 06:23 PM IST
मनमीत रावत
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा ने सैकड़ों बच्चों को उनके मां-बाप से जुदा कर दिया। अब कई ऐसे बच्चे सामने आ रहे हैं जिनकी मासूम निगाहें अपने मम्मी-पापा को तलाश रही हैं। पर यह तलाश पूरी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज

कुछ बच्चों को महिला कांस्टेबलों की गोद मिली तो मुस्कराने लगे लेकिन ज्यादातर बच्चे सुबक रहे हैं। प्रकृति ने तो इन मासूम बच्चों को बख्श दिया, लेकिन अब नियति इन मासूम बच्चों का कैसा इम्तिहान लेगी इससे ये बच्चे खुद ही अनजान हैं।

केवल मासूम बच गए
रुद्रप्रयाग के केदारनाथ, गौरीकुंड, जानकीचट्टी, रामबाड़ा जैसे कई जगहों में आई आपदा में कई ऐसे परिवार खत्म हुए जिनमें एक से पांच साल के मासूम बच्चे बच गए। इन मासूम बच्चों को प्रशासन गौचर तक ले आया। उसके बाद उन्हें ऋषिकेश लाया जा रहा है। इनमें से कुछ बच्चे तो इतने छोटे हैं किबोल भी नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


मां-बाप से बिछड़े अभी तक 100 से ज्यादा दून और ऋषिकेश लाए गए हैं। किसी को महिला पुलिस कांस्टेबल रही हैं तो किसी को संस्था से जुड़े लोग। कुछ अस्पतालों में भर्ती हैं। एसएसपी केवल खुराना बताते हैं कि ऐसे सभी बच्चों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इनके भविष्य का फैसला प्रशासन करेगा।

अनाथ बच्चों की सूची मुहैया कराई गई
उत्तराखंड राज्य बाल आयोग के अध्यक्ष अजय सेतिया ने बताया कि इस बारे में गंभीरता से सोचा जा रहा है। बाल आयोग को 57 अनाथ बच्चों की सूची मुहैया कराई गई है। इन बच्चों की वर्तमान स्थिति के बारे में रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।

कुछ बच्चों को बालमजदूरी के लिए तस्करी की भी शिकायतें मिली हैं जिस पर संबंधित जिलों की पुलिस को अलर्ट किया गया है।

छह माह तक किसी भी बच्चे को गोद नहीं लेने दिया जाएगा। बच्चों का देख रेख सरकार की जिम्मेदारी है। हो सकता है कि छह माह में कई मासूमों के अभिभावक मिले जाएं। इसके बाद जिला प्रशासन तय करेगा कि इन बच्चों का क्या किया जाए।
विज्ञापन

- विजय बहुगुणा, मुख्यमंत्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें