फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के जावानों को दिया योगाभ्यास का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीबीपी 12वीं वाहिनी मातली में योगाचार्य देवेश चंद्र ने निशुल्क योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया। जिसमें आईटीबीपी के अफसरों, जवानों व उनके परिजनों को कपालभाती प्राणायाम, सूर्या नमस्कार, दंडासन, सर्वांगासन आदि का अभ्यास कराया।
विज्ञापन

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल12 वीं वाहिनी मातली के कमांडेंट अभिजीत समैयार ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग और प्राणायाम बहुत जरूरी है। उन्होंने जवानों से इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की बात कही। दो दिन प्रात: सात से साढ़े आठ बजे तक चले शिविर में प्रतिभागियों को योग व प्राणायाम के साथ विभिन्न आसानों से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में 460 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर रेखा समैयार, उप सेनानी मनोज, पूजा राजपूत, श्वेता, अनीता चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें