फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: महिलाओं ने केशवगिरी के साथ धरना स्थल पर किया भजन-कीर्तन

Sun, 14 Jul 2024 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व विधायक केदार सिंह ने किया आंदोलन स्थगित करने का अनुरोध
विज्ञापन

बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल पंपिंग योजना निर्माण की मांग को लेकर चल रहा नगरवासियों धरना 39वें दिन भी जारी रहा। पूर्ण सिंह रावत चौथे दिन भी भूख हड़ताल पर डटे रहे। नगर की महिलाओं ने संत केशवगिरी महाराज के साथ भजन-कीर्तन किया। इस दौरान पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन स्थगित करने का अनुरोध किया। वहीं पेयजल निगम के एई ने धरना स्थल पर पहुंचकर बताया कि जल्द मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी।
धरना स्थल पहुंचे पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री बड़कोट की पेयजल समस्या को लेकर संजीदा हैं, जल्द पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत होगी। बताया कि तात्कालिक व्यवस्था के लिए फिलहाल तीन करोड़ की नलकूप योजना स्वीकृत की गई है। इधर, आंदोलनकारियों ने भूख हड़ताल व अनिश्चितकालीन धरने के स्थगित करने के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए योजना की स्वीकृति तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को पेयजल निगम के सहायक अभियंता त्रेपन सिंह भंडारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों को पंपिंग योजना को लेकर चल रही कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करीब 72 करोड़ की लागत की पंपिंग पेयजल योजना की डीपीआर की टीएस होने के बाद लागत 63.71 करोड़ हो गई है, जिसका अनुमोदन अब मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी में किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना देने वालों में प्रवीन सिंह, सुनील थपलियाल, अजय रावत, जशोदा राणा, आनंद राणा, सोबन राणा, धनवीर रावत, ललिता भंडारी, कृष्णा राणा, अमित रावत, विजय रावत, प्रताप रावत, राजाराम जगूड़ी, नीरज, सोवेंद्र सिंह, अब्बल चंद कुमांई, महिपाल असवाल, पूर्ण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें