मोरी। बाजार में निर्माणाधीन पुलिया का काम बरसात शुरू होने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। वहीं, नाली का निर्माण न होने से बाजार में जलभराव की समस्या बनी हुई है। व्यापारियों ने बाजार में नाली निर्माण और पुलिया का अधूरा कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर सिंह राणा, गुमान सिंह पंवार, संजय राणा, अतोल रावत ने बताया कि मोरी बाजार में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन समस्या हल करने की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, बाजार में पुलिया निर्माण का काम धीमा होने से यह अब तक पूरा नहीं हो पाया है, जिसके चलते बरसात के पानी की निकासी नहीं हो पाने से बाजार में एक ही जगह जलभराव की समस्या बनी है। उन्होंने शासन-प्रशासन से पुलिया का अधूरा कार्य शीघ्र पूरा कर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है। संवाद