फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए ग्रामीणों को करना होगा 90 किमी का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के दूरस्थ गांव बगोरी (हर्षिल) के ग्रामीणों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 90 किमी का सफर तय करना पड़ेगा। गांव में करीब 800 मतदाता हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप मतदान केंद्र स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बगोरी (हर्षिल) के ग्रामीण शीतकाल में अत्यधिक बर्फबारी व सड़क मार्ग बाधित होने के कारण गांव से करीब 90 किमी दूर वीरपुर डंडा गांव में प्रवास करते हैं। इस दौरान बगोरी में कोई भी ग्रामीण नहीं रहता है। ग्राम प्रधान सरिता रावत व पूर्व प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए गांव का मतदान केंद्र बगोरी बनाया गया है। जबकि सभी ग्रामीण वर्तमान में वीरपुर डुंडा में रह रहे हैं। ऐसे में उन्हें मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 90 किमी का सफर तय करना पड़ेगा, जिससे ग्रामीणों को खासी दिक्कतें होंगी। साथ ही गांव का मत प्रतिशत भी प्रभाव पड़ेगा। शनिवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप मतदान केंद्र वीरपुर डुंडा में स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में मदन डोगरा, कमल रावत आदि शामिल थे।
गांव में हैं 5-6 दिव्यांग मतदाता
पूर्व प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि गांव में करीब 5-6 दिव्यांग मतदाता हैं, जिन्हें मतदान के लिए इतना लंबा सफर तय करने में खासी दिक्कतें होती हैं। इसके अलावा करीब 50 से 60 मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 60 से अधिक है। बुजुर्ग मतदाताओं को कड़ाके की ठंड में इतना लंबा सफर करना काफी पीड़ादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें