फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मंजूरी के लिए कोर्ट जाएंगे ग्रामीण

विज्ञापन
ग्राम हीना में सड़क पर लगी रोक हटाने के लिए आयोजित बैठक में उपस्थित ग्रामीण। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम हीना में बाजार से गांव तक स्वीकृत मोटर मार्ग के निर्माण पर लगी रोक हटाने के लिए ग्रामीण हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे। गांव की पंचायत में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में ग्राम प्रधान आरती मखलोगा ने कहा कि वर्ष 2020 में हीना गांव तक तीन किमी सड़क के निर्माण के लिए केंद्र सरकार के वन मंत्रालय ने अपनी स्वीकृति दी थी, जिसके बाद लोनिवि उत्तरकाशी ने निविदा आमंत्रित की। इस ठेकेदार ने रेट कम करके सड़क का काम लिया, उसके द्वारा विभागीय औपचारिकता पूरी नहीं करने के कारण विभाग ने नए टेंडर आमंत्रित किए। लेकिन ऐन वक्त पर पहले ठेकेदार ने सड़क निर्माण पर माननीय उच्च न्यायालय से रोक लगवा दी। इसके बाद से सड़क लटकी हुई है।
बैठक में घनश्याम चौहान, जीत सिंह असवाल, सुरेंद्र चौहान, विजयपाल मखलोगा, रामचंद्र पंवार, प्रताप सिंह असवाल, अत्तर असवाल, जगदीप मखलोगा, बृजमोहन मखलोगा, मदन असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें