फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण आठ अक्तूबर से करेंगे अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड चिन्यालीसौड़ के गमरी-दिचली पट्टी के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग के लिए आठ अक्तूबर से अनशन करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली, स्वास्थ्य व भू-धंसाव आदि समस्याएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है। शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

गमरी दिचली विकास समिति ने सरकार पर क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। समिति के अध्यक्ष जीत सिंह राणा ने कहा कि गमरी-दिचली पट्टी के करीब 40 गांवों में अक्सर विद्युत आपूर्ति ठप रहती है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से यहां 33 केवी सब स्टेशन खोलने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण मेडिकल कॉलेज के लिए अपनी जमीन देने को भी तैयार हैं। बावजूद इसके ग्रामीणों की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ज्ञापन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा, विजयप्रकाश भट्ट, पुरुषोत्तम नौटियाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें