फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सावन मेले में किया तांदी नृत्य

विज्ञापन
मोरी के जीवाणू, देवजानी व बिंगसारी गांव में मेले के समापन पर देव डोली के साथ नृत्य करते ग्रामीण। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
मोरी प्रखंड के गड्डूगाड पट्टी के जीवाणू, देवजानी, खेड़मी, डांडागांव, बेष्टि, बिंगसारी आदि गांव का दो दिवसीय सावन मेला संपन्न हो गया। मेले में ग्रामीणों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर तांदी नृत्य किया। साथ ही खंडासूरी महाराज व कपिल मुनि महाराज का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन

गड्डूगाड पट्टी के गांवों में प्रत्येक वर्ष सावन मेले का आयोजन किया जाता है। आयोजन के समय खूडासूरी महाराज, कपिल मुनि महाराज की डोली यहां पहुंचती है। ग्राम प्रधान खेड़मी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पर्यटन के दृष्टि से यह क्षेत्र और भी सुगम व केदारकांठा जाने के लिए सड़क बनने से बहुत ही निकट हो गया है। इस अवसर पर देवता के माली प्रहलाद चौहान, बरफिया पंवार, मनोज पंवार, पांच गांव समिति अध्यक्ष जगमोहन पंवार, ग्राम प्रधान खेड़मी सुरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान बेष्टि भारत पंवार, सतपाल चौहान, सुरत चौहान, जयराम चौहान, तारा सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, बृजमोहन सिंह, पंचराम चौहान, भजन लाल, अनिल आर्य, अनिल सिंह, मेघ सिंह, तारा सिंह, शेर सिंह आदि मौजूद थे। इधर, मटिया महासू ओडारू जखंडी की देव डोलिया 15 दिवसीय सावन मेले के लिए गांवों के भ्रमण पर निकल चुकी है। आज पहला मेला छाड़ा गांव में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें