मोरी ब्लाक के जखोल गांव में सोमेश्वर महादेव का तीन दिवसीय बिस्सू मेला धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के 22 गांव के ग्रामीणों ने इष्टदेव सोमेश्वर महादेव के दर्शन व पूजन कर आशीर्वाद लिया। मेले का समापन हंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन आध्यात्मिक गुरु मंगला माता ने किया।
मोरी ब्लाक के गोविंद वन्य जीव विहार के जखोल गांव में प्रत्येक वर्ष वसंतोत्सव पर क्षेत्र के 22 गांव के इष्टदेव सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय बिस्सू मेले का आयोजन किया जाता है। मेले में क्षेत्र के 22 गांव के लोग प्रतिभाग करते हैं। ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित होकर तांदी, रांसो नृत्य भी करते हैं। बिस्सू मेला वसंत के आगमन को लेकर मनाया जाता है। क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए ग्रामीण इष्टदेव सोमेश्वर महादेव की पूजा-पाठ कर आशीर्वाद लेते है।
12वीं तक का बोर्डिंग स्कूल खोलेगा हंस फाउंडेशन
पुरोला। मेले के तीसरे दिन हंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन मंगला माता ने जखोल गांव में 12वीं तक एक बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की। डीजीपी अशोक कुमार की पत्नी डा. अलकनंदा, पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा, किशन सिंह रावत, विकास बर्मा, लक्ष्मण पटेल, मुन्ना नौटियाल, सूरत सिंह रावत, पूर्व प्रधान हाकम सिंह, जनक सिंह, सूरज रावत, राम लाल, सोबन सिंह आदि मौजूद थे।
मेला वसंतोत्सव के आगमन एवं हिंदु नववर्ष के स्वागत को लेकर मनाया जाता है। मेले में 22 गांव के ग्रामीण क्षेत्र की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए इष्टदेव सोमेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद लेते हैं। -किशन सिंह रावत, एडवोकेट जखोल गांव ।