फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों की खाक छान मार ली, नहीं मिला भेड़पालक

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील बड़कोट के राड़ी टॉप के जंगलों में लापता भेड़ पालक चौथे दिन भी नहीं मिला। एसडीआरएफ व वन विभाग ने पूरे जंगल की खाक छान ली है। संभावना जताई जा रही है कि उक्त भेड़ पालक रास्ता भटक कहीं दूर निकल गया है।
विज्ञापन

बीते बुधवार शाम करीब पांच बजे तहसील मोरी के भीतरी गांव निवासी नाजी सिंह एक अन्य साथी रामपाल सिंह के साथ राड़ी टॉप के जंगलों से लौटते समय लापता हो गया था। नाजी सिंह की तलाश के लिए एसडीआरएफ व वन विभाग सर्च अभियान चला रहा है। एसडीआरएफ ने जंगली जानवर के हमले की आशंका से इंकार किया है। एसडीआरएफ का कहना है कि यदि ऐसा हुआ होता, तो भेड़पालक अब तक मिल चुका होता। एसडीआरएफ ने भेड़पालक के किसी दूरस्थ क्षेत्र में जाने की संभावना जताई है। एसडीआरएफ के निरीक्षक जगदंबा प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि रविवार को उक्त भेड़ पालक के परिजनों के साथ अभियान चलाया गया। अभी पता नहीं चल पाया है। सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें