गमदिड़ गांव एवं लटूड़ गांव के लिए छह साल पहले स्वीकृत सड़क का निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों ने वर्षों पुराने विवाद को आपसी सहमति से निपटा लिया है। सहमति पत्र के साथ ग्रामीणों ने डीएम से अब शीघ्र सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
जिला मुख्यालय से लगी वरुणा घाटी के गमदिड़ गांव और लटूड़ गांव अभी तक सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं। गांवों के लिए वर्ष 2014 में ज्ञानसू-साल्ड-ऊपरीकोट मोटर मार्ग से सड़क स्वीकृत हुई थी। शुरूआत में शासन द्वारा लगाई गई आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद गांव में सड़क के समरेखण को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। कुछ लोग गांव के नीचे से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, जबकि कई लोग निर्धारित समरेखण के अनुसार गांव के ऊपर से सड़क निर्माण के पक्षधर थे। बीते दिनों गमदिड़ गांव की प्रधान कविता राणा की अध्यक्षता में गांव में हुई खुली पंचायत में सड़क निर्माण पर चर्चा की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में रीतराज राणा, रजत सिंह, विमल सिंह, हरिमोहन सिंह, आयुष नेगी, अभिषेक नेगी, रत्ना देवी, शरत सिंह आदि शामिल रहे।