फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाने भवन कर लेने पर भड़क लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन स्वामियों पर मनमाना टैक्स लगाये जाने पर व्यापारियों व स्थानीय लोगों में नगर पंचायत के खिलाफ भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन दे कर नगर पंचायत द्वारा लगाए गए मनमाने टैक्स को वापस लेने तथा किसी भी तरह का टैक्स न लगाने की मांग की है। साथ ही जबरन टैक्स थोपने पर धरना प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने भवन स्वामियों का वार्षिक किराया निर्धारित कर उसका दस प्रतिशत टैक्स के रूप में देने के लिए भवन स्वामियों को पूर्व सुचना के नोटिस जारी किए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा भवन कर के लिए विधिवत सर्वे नहीं करवाया गया और बिना किसी आधार के ही भवनों के वार्षिक किराए का आकलन कर उसका दस प्रतिशत वार्षिक टैक्स निर्धारित कर दिया है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष के साथ ही महामंत्री सुमित रावत, राजेश रावत, आशीष रावत, बचन सिंह, पूरण बर्थवाल, चैन सिंह राणा आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें