फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने श्रमदान कर की मार्ग की साफ-सफाई

विज्ञापन
संग्राली गांव में श्रमदान कर सड़क की साफ-सफाई करते ग्रामीण। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
ब्लॉक भटवाड़ी में संग्राली बैंड से संग्राली गांव तक ग्रामीण दो वर्षों से सड़क के डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस है। इससे परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को श्रमदान कर मार्ग की साफ-सफाई की।
विज्ञापन

संग्राली बैंड से संग्राली गांव तक 700 मीटर मार्ग के डामरीकरण को लेकर ग्रामीण विगत दो वर्षों से विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभाग व प्रशासन बजट न होने का बहाना करते हैं, जिससे परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को स्वयं मार्ग की साफ-सफाई कर शासन-प्रशासन को आइना दिखाया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि सड़क का जल्द डामरीकरण नहीं किया जाता है तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान संग्राली संदीप सेमवाल, गोविंद, मुकेश, भगवती, भागेश्वर, कुसुम देवी, सरस्वती, एकता, शंभू प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें