फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: अवैध स्लीपर से भरा वाहन पकड़ा, चालक फरार

Wed, 13 May 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर वन अधिनियम के तहत की कार्रवाई
विज्ञापन

बड़कोट। अपर यमुना वन प्रभाग के तहत वन विभाग की टीम ने बीते मंगलवार रात अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वाहन से देवदार के आठ अवैध स्लीपर बरामद किए। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। विभाग ने वाहन को कब्जे में लेकर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रभागीय वनाधिकारी रविंद्र पुंडीर के निर्देशन में क्षेत्र में अवैध वन गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे वन विभाग की गश्ती टीम ने बिशाड़ गांव मोटर मार्ग पर संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका। वन विभाग की टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन से देवदार के आठ अवैध स्लीपर बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी रवांई शेखर सिंह राणा ने बताया कि फरार वाहन चालक के खिलाफ वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में वन अपराध दर्ज कर लिया गया है। बरामद प्रकाष्ठ और वाहन को विभागीय कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वन संपदा की तस्करी और अवैध कटान के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई करने वाली टीम में वन दरोगा हरिमोहन राणा, वन बीट अधिकारी सुरेंद्र चौहान, अजीत चौहान, वाहन चालक राजवीर समेत अन्य वनकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें