फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी रेस्क्यू: फंसे पर्वतारोही को निकालने के लिए उतरे तीन हेलिकॉप्टर, पांच को निकाला गया, अभियान में तेजी

Mon, 28 Sep 2026 08:52 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

खराब मौसम के चलते उत्तरकाशी में अलग-अलग स्थानों पर फंसे पर्वतारोहियों की सुरक्षित वापसी के लिए रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। बेस कैंप समेत अन्य जगहों पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हेली की मदद ली जा ही है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में खराब मौसम के बीच फंसे पर्वतारोही - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम खराब होने के कारण उत्तरकाशी जिले में विभिन्न स्थानों पर फंसे 136 पर्वतारोही को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान तेजी से जारी है। तीन हेलिकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। सुबह छह बजे से अभियान शुरू कर दिया गया था। पांच पर्वतारोही सुरक्षित निकाल लिए गए हैं।  वहीं बागेश्वर जिले में 43 पर्वतारोहियोें को सुरक्षित स्थान पर रोका गया है।

विज्ञापन


रविवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने देर शाम राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर विभिन्न स्थानों पर फंसे पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालने के लिए संचालित किए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान संचालित किया जाए। बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में 10 ट्रेकिंग दलों के 136 पर्वतारोही फंसे हैं। जबकि बागेश्वर जिले में तीन दलों के 43 पर्वतारोहियों को सुरक्षित स्थान पर रोका गया है।
विज्ञापन


सभी ट्रेकर्स की सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित जिलों में रेस्क्यू प्लान तैयार किया गया। उधर, डीएम उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं, सैटेलाइट के माध्यम से लगातार संपर्क जारी है। जबकि, उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि कालिंदी ट्रैक पास सहित उडन कॉल पास, माउंट सुदर्शन, भागीरथी टू, जोगिन वन, शिवलिंगा वन और टू सतोपंथ, श्रीकंठ चोटियों के आरोहण के लिए निकले करीब 136 पर्वतारोही अलग-अलग स्थानों पर फंसे हैं। ये अलग-अलग दलों में सितंबर में ही रवाना हुए थे।

मुख्य सचिव ने रेस्क्यू के बाद सभी पर्वतारोहियों की तत्काल मेडिकल स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एम्स ऋषिकेश तथा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को अलर्ट मोड पर रखने को कहा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर अस्वस्थ पर्वतारोहियों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

ये भी पढे़ं...इंटरव्यू: हरीश रावत बोले- मैं घर बैठा था, उन्होंने ललकारा मैं आ गया, बस भाजपा के लगाए कलंक से मुक्त हो जाऊं

यूकाडा के माध्यम से हेलिकॉप्टरों की उपलब्धता

मुख्य सचिव बर्द्धन ने निर्देश दिए कि सोमवार की सुबह छह बजे से आठ हेलिकाप्टरों के माध्यम से रेस्क्यू अभियान शुरू किया जाए। उन्होंने यूकाडा के माध्यम से पर्याप्त संख्या में हेलिकॉप्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसम विभाग से लगातार समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू की कार्ययोजना में आवश्यकतानुसार बदलाव कर सकते हैं। सेटेलाइट फोन की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें