फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़कोट में जाम की समस्या से नहीं मिल पा रही निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट बाजार में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। यहां बाजार में अनियंत्रित पार्किंग से अक्सर जाम लग जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस भी इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन

पालिका क्षेत्र बड़कोट के मुख्य बाजार में पार्किंग की समस्या जाम का कारण बन रही है। यहां पार्किंग के लिए पर्याप्त सुविधा न होने से वाहन चालक हाईवे किनारे आड़े तिरछे वाहन पार्क कर देते हैं। यात्रा सीजन में यह समस्या और विकराल हो जाती है। आजकल भी अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिससे समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासी हंसपाल बिष्ट का कहना है कि यदि जल्द ही स्थानीय प्रशासन ने इस संबंध में सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो जिला प्रशासन से शिकायत की जाएगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से जाम की समस्या का निस्तारण करने की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा ने कहा कि अब चुनाव की व्यस्तता समाप्त हो गई है। हाईवे किनारे वाहन पार्क करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें