थाना कोतवाली पुलिस ने डोडा पोस्त बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि जून में पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा निवासी बलविंद्र व मेजर सिंह से 38 किलो डोडा पोस्त बरामद किया था। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पूछताछ में दोनों ने उपरीकोट के दो लोगों से डोडा पोस्त खरीदने की बात कही थी। इसके बाद नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी के लिए मामले की विवेचना एसआई मनीषा नेगी को सौंपी गई। जांच में नरेश चौहान व दिनेश चौहान दोनों निवासी उपरीकोट, डोडा पोस्त बेचने के कारोबार में संलिप्त पाए गए। बृहस्पतिवार देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।